बदरीनाथ से देहरादून लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, क्रैश होने की आशंका

 

देहरादून। पोस्ट जोशीमठ से उप निरीक्षक मनोहर कन्याल द्वारा बताया गया कि एसडीएम जोशीमठ से समय 14:21 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जोशीमठ क्षेत्र के चाईं गांव के ऊपर एक हेली के क्रैश लैंडिंग की सूचना है।


इस संबंध में यूकाडा कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि चाईं गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास ट्रांस भारत हेली की लोकेशन दिख रही है, जो बदरीनाथ से सहस्त्रधारा (देहरादून) के लिए आ रहा था।

जिसमें 05 पैसेंजर और 01 पायलट सवार है, अभी क्रैश और क्रैश लैंडिंग की पूर्ण जानकारी नहीं है। एसडीआरएफ की जोशीमठ टीम और पांडुकेश्वर की टीम समय 14:24 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गई थी।

: देहरादून से मनीष चंद्र भट्ट

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *